फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father-in-law accused of rape, Dewar's arrest stopped

दुष्कर्म के आरोपी ससुर, देवर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक , भदोही के गोपीगंज का मामला

Sat, 31 Oct 2020 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of rape, Dewar's arrest stopped
मुकदमा - फोटो : demo pic
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहू से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ससुर और देवर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है और शिकायत करने वाली पीड़िता को नोटिस जारी कर उससे व राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने गोपीगंज भदोही के कड़ेदीन चौरसिया व अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका में 12 दिसंबर 19 को दाखिल चार्जशीट व चार मार्च 20 के समन आदेश की वैधता को चुनौती दी गई है। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अश्वनी कुमार मिश्र का कहना है कि याची के बेटे अमर कुमार चौरसिया की पत्नी का 2009 में देहांत हो गया था। 2012 में उसने पीड़िता से दूसरी शादी की। पीड़िता की भी एक शादी पहले हो चुकी थी। विवाह के बाद घर आने पर वह कलह करने लगी तो पति अमर कुमार चौरसिया ने 2019 में तलाक का मुकदमा कायम किया। 
विज्ञापन


याची का कहना है कि 20 सितंबर 19 को पीड़िता को तलाक का नोटिस मिला। इसके बाद उसने पेशबंदी में अपने ससुर व देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। याचीगण पीड़िता के ससुर व देवर हैं। उनका कहना है कि पीड़िता की पहली शादी भी इसी तरह की कलह और मुकदमेबाजी की वजह से टूटी थी। याची अधिवक्ता का कहना है कि यदि केस जारी रखने की अनुमति दी गई तो यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। कोर्ट ने मुद्दा विचारणीय माना और राज्य सरकार व पीड़ित बहू से जवाब मांगा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed