{"_id":"6ab199e7ea654a70a40d3938","slug":"farmers-paddy-crop-spanning-1500-bighas-submerged-allahabad-news-c-417-1-bha1001-9680-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसानों की डेढ़ हजार बीघा धान की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसानों की डेढ़ हजार बीघा धान की फसल डूबी
Tue, 22 Sep 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के धमौर गांव में पानी डूबने से खराब हुई धान की फसल
धमौर, देवकीपुर उर्फ बिजलीपुर, सरायगनी और रामपुर उर्फ दौलतपुर गांवों में करीब डेढ़ हजार बीघा धान की फसल जलभराव से खराब हो गई है। खेतों में अभी भी दो से ढाई फीट पानी भरा है, जिससे गेहूं की बोआई पर भी संकट मंडरा रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश का पानी सरायगनी से रामपुर उर्फ दौलतपुर होते हुए निकलता है। रामपुर उर्फ दौलतपुर में कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जेसीबी से नाले की सफाई करवाई थी। लेकिन उसे फिर से मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। इस कारण धान की फसल डूब गई। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे और जल निकासी की मांग की है। उन्होंने भुखमरी के कगार पर पहुंचने की आशंका जताई।
एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करवाकर किसानों की डूबी फसल का आकलन करवाया जाएगा। जल निकासी के लिए नाले की सफाई करवाई जाएगी जिससे किसान गेहूं की बोआई कर सके।
विज्ञापन
एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करवाकर किसानों की डूबी फसल का आकलन करवाया जाएगा। जल निकासी के लिए नाले की सफाई करवाई जाएगी जिससे किसान गेहूं की बोआई कर सके।
विज्ञापन