फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   family troubled by the bullies sat on a dharna in Civil Lines, accusing the land mafia of demolishing house

Prayagraj : दबंगों से परेशान कुनबा सिविल लाइंस में धरने पर बैठा, भू माफिया पर घर गिराने और लूटपाट का आरोप

Sat, 24 May 2025 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 May 2025 01:45 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का एक कुनबा सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर धरने पर बैठ गया है। दबंगों पर घर गिराने और लूट पाट का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
family troubled by the bullies sat on a dharna in Civil Lines, accusing the land mafia of demolishing house
दबंगों के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का एक कुनबा सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर धरने पर बैठ गया है। दबंगों पर घर गिराने और लूट पाट का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाथ में मुख्यमंत्री न्याय करो लिखी तख्तियां लेकर परिवार की महिलाएं धरने पर बैठी हैं। 

विज्ञापन


टिकरी गांव की रहने वाली फरहीन बानो पुत्री असगर अली का कहना है कि छह मई को घर में जब सिर्फ महिलाएं ही थीं उसी समय दिलावरपुर के कुछ दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। महिलाओं को मारा पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। मारपीट कर अधमरा करने के बाद दबंगों ने घर रखा सारा जेवर जो करीब चार लाख रुपये का था लूटकर ले गए। साथ ही घर में बाहर से ताला लगा दिया है और चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। जिससे परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। आरोप लगाया कि दबंग अपने माफिया अतीक अहमद का करीबी बताते हैं और क्षेत्र में लोगों में दहशत पैदा करते हैं। परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed