फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake messages being sent to officials using photos of UP Board Director and Secretary

Prayagraj : यूपी बोर्ड के निदेशक व सचिव की फोटो लगाकर अधिकारियों को भेज रहे फर्जी मैसेज

Thu, 16 Apr 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। सक्रिय गिरोह माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के वरिष्ठ अधिकारियों का फोटो लगाकर विभाग के अधिकारियों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं।

विज्ञापन
Fake messages being sent to officials using photos of UP Board Director and Secretary
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। सक्रिय गिरोह माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के वरिष्ठ अधिकारियों का फोटो लगाकर विभाग के अधिकारियों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। संबंधित अधिकारियों ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. महेंद्र देव की फोटो लगे मोबाइल नंबर से प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव को मैसेज मिला। शुरू में इसे निदेशक का नया नंबर समझा गया। लेकिन, सत्यापन करने पर मामला फर्जी निकला। तत्पश्चात निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने स्वयं संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी फोटो का दुरुपयोग कर ठग लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह परिषद के सचिव भगवती सिंह की फोटो लगाकर एक अन्य नंबर से वाराणसी क्षेत्रीय सचिव डॉ. विनोद कुमार राय को मैसेज भेजा गया। प्रयागराज और वाराणसी समेत कई अधिकारियों को इस तरह के संदिग्ध संदेश लगातार मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed