Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake letters were being sent by misusing the identities of six teachers; a booking clerk raised the alarm.

प्रयागराज : छह शिक्षकों की पहचान का दुरुपयोग कर भेजे जा रहे थे फर्जी पत्र, बुकिंग क्लर्क ने किया सतर्क

Sun, 15 Nov 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

शहर के छह शिक्षकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी पत्र भेजने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षकों ने नैनी पुलिस और डाक विभाग से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Fake letters were being sent by misusing the identities of six teachers; a booking clerk raised the alarm.
Cyber Fraud - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के छह शिक्षकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी पत्र भेजने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षकों ने नैनी पुलिस और डाक विभाग से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह घटना 13 नवंबर को सामने आई। नैनी स्थित एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के डाकघर के बुकिंग क्लर्क ने लिफाफे पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। क्लर्क ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिक्षकों के नाम से एक दर्जन पत्र पोस्ट करने के लिए दिए थे। यह पत्र नई दिल्ली स्थित एक मिशनरी संस्था के उच्च पदाधिकारियों को संबोधित थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुदित मोहन श्रीवास्तव ने नैनी की एग्रीकल्चर पुलिस चौकी को सूचित किया। सभी पीड़ितों ने नैनी थाने और पुलिस आयुक्त को तहरीर भेजकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही डाकघर के पोस्टमास्टर से भी विवादित लिफाफों को रोकने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


इस साजिश के शिकार हुए शिक्षकों मुदित मोहन श्रीवास्तव, संजय वॉल्टर करन और संदीप बैलफोर सहित सभी शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र न तो उन्होंने लिखे हैं और न ही उन पर उनके हस्ताक्षर हैं।इस साजिश के शिकार हुए शिक्षकों मुदित मोहन श्रीवास्तव, संजय वॉल्टर करन और संदीप बैलफोर सहित सभी शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र न तो उन्होंने लिखे हैं और न ही उन पर उनके हस्ताक्षर हैं। वहीं, पुलिस और डाक विभाग अब आरोपियों की पहचान के लिए सक्रिय हो चुकीहै। डाकघर से सटे एसबीआई बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed