फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake appointment of 15 employees under the signature of AD Secondary

एडी माध्यमिक के हस्ताक्षर से 15 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति

Sat, 19 Oct 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake appointment of 15 employees under the signature of AD Secondary
Fake appointment of 15 employees under the signature of AD Secondary
प्रयागराज। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। अपर शिक्षा निदेशक (एडी) माध्यमिक , उत्तर प्रदेश रमेश के हस्ताक्षर से परिचारक, वाहन चालक, कनिष्ठ सहायक एवं लेखाकार के पद पर 15 फर्जी नियुक्तियां कर लीं गईं। खास बात यह कि जिन तिथियों में नियुक्ति पत्र जारी किए गए, उस समय रमेश सेवानिवृत्त हो चुके थे। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद शुक्रवार को मौजूदा अपर निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने नियुक्ति पत्र के आधार पर किसी व्यक्ति को कार्यभार ग्रहण न कराने, अगर कार्यभार ग्रहण करा दिया है तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही विभागाध्यक्षों से कहा है कि उन्हें इस मामले में हो रही कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी पत्र के कहा गया है कि 17 दिसंबर 2018 की तिथि में पूर्व अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रमेश की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिस तिथि पर एडी रमेश की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, उस दौरान वह पद पर कार्यरत नहीं थे। ऐसे में उनके फर्जी हस्ताक्षर से तथाकथित नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, जो निदेशालय से डिस्पैच नहीं हुआ है। डॉ. महेंद्र देव ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में नियुक्ति-4 नाम का कोई अनुभाग नहीं है। शासन की ओर से परिचारक के पद पर भर्ती पर रोक लगी है। लेखाकार के नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा एवं लेखा परीक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ हैं। अधीनस्थ कार्यालयों में कनिष्ठ सहायक के नियुक्ति प्राधिकारी संबंधित मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं। ऐसे में यह नियुक्ति पूरी तरह से फर्जी है। सबसे खास बात यह है कि जिन पदों पर नियुक्ति की गई है, वह सभी नवसृजित हैं। इनमें से कई विभाग से वेतन भी अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पाए कर्मचारी
0 अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रमेश के नाम से जारी नियुक्ति में श्वेल वाहन चालक एससीईआरटी लखनऊ, रजनीश कुमार यादव, कनिष्ठ सहायक जीआईसी लखनऊ, रश्मि परिचारक एससीईआरटी लखनऊ, पंकज सिंह, कनिष्ठ सहायक पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ, रचना सक्सेना, कनिष्ठ सहायक डायट हरइोई, पप्पूलाल सक्सेना वाहन चालक डायट लखनऊ, मोनी सिंह, कनिष्ठ सहायक एससीईआरटी लखनऊ, पंकज सक्सेना, वाहन चालक पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ, मधु, कनिष्ठ सहायक डायट हरदोई, आदित्य कुमार, परिचारक राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ, विशाल सक्सेना, वाहन चालक डायट हरदोई, प्राची कनिष्ठ सहायक एससीईआरटी लखनऊ, पूजा देवी, कनिष्ठ सहायक जीजीआईसी हरदोई, विमल कुमार लेखाकार एससीईआरटी लखनऊ, मो. नकी जैदी वाहन चालक डायट उन्नाव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed