फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Faisal alias Kale, involved in the Ravendra murder case, arrested in a police encounter; injured by a bullet

Prayagraj : पुलिस मुठभेड़ में रावेंद्र हत्याकांड में शामिल फैसल उर्फ काले गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 12:33 PM IST
सार

धूमनगंज, एयरपोर्ट और कर्नलगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने रावेंद्र हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी फैसल उर्फ काले निवासी मरियाडीह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Faisal alias Kale, involved in the Ravendra murder case, arrested in a police encounter; injured by a bullet
रोडवेज चालक हत्याकांड का एक और आरोपी काले पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज में रोडवेज बस चालक रावेंद्र उर्फ मुन्नू की ईंट मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार देर-रात धूमनगंज, एयरपोर्ट और कर्नलगंज थानों की संयुक्त टीम ने मरियाडीह निवासी वांछित आरोपी फैसल उर्फ काले (19) को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


21 अक्तूबर को मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास मामूली विवाद के बाद रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। वारदात के बाद ने पहले मुख्य आरोपी अली अहमद को मुठभेड़ में दबोच लिया। इसके बाद कामरान और फिर एसटीएफ ने इरफान अहमद और मोहम्मद हुसैन को दबोच लिया था। वहीं, रावेंद्र हत्या की विवेचना के दौरान फैसल का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर छिपा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अली के संग सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन इनामी अपराधियों की अब भी तलाश

इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें अली अहमद, कामरान, इरफान, हुसैन और फैसल शामिल हैं। जबकि तीन नामजद 50-50 हजार के इनामी आरोपी नुरैन, हसनैन और कैफ अब तक फरार हैं। वहीं, डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है,जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed