Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Faculty Dr. Venkatesh's suspension revoked, MNNIT administration withdraws decision

MNNIT : असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ व्यंकटेश का निलंबन वापस, एमएनएनआईटी प्रशासन ने वापस लिया फैसला

Mon, 24 Nov 2025 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

एमएनएनआईटी इलाहाबाद के इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम वेंकटेश के निलंबन का फैसला वापस ले लिया गया है। छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद एमएनएनआईटी प्रशासन ने यह फैसला वापस लिया।

विज्ञापन
Faculty Dr. Venkatesh's suspension revoked, MNNIT administration withdraws decision
एमएनएआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेंकटेश के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एमएनएनआईटी इलाहाबाद के इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम वेंकटेश के निलंबन का फैसला वापस ले लिया गया है। छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद एमएनएनआईटी प्रशासन ने यह फैसला वापस लिया। छात्र संगठन इस निर्णय को अपनी जीत बता रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के फैकल्टी डॉक्टर वेंकटेश को पिछले दो महीने से निलंबन करके उनकी तनख्वाह और अकादमी जिम्मेदारियां से वंचित कर दिया गया था। इसके खिलाफ इलाहाबाद शहर के छात्रों और नागरिकों ने आंदोलन किया और एमएनआईटी गेट पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। जिसमें एमएनआईटी प्रशासन को यह चेतावनी दी गई थी कि अगर एक हफ्ते में निलंबन वापस नहीं लिया जाता है तो एक बड़ा आंदोलन होगा और वंचित तबके से संबंध रखने वाले डॉक्टर वेंकटेश का उत्पीड़न कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


छात्र संगठनों का दावा है कि इसी आंदोलन के दबाव में आकर एमएनआईटी प्रशासन द्वारा निलंबन वापस ले लिया गया है जो स्पष्ट रूप से आंदोलन की जीत है। इस लड़ाई में शामिल आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में वंचित समुदाय से आने वाले फैकेल्टी और छात्रों के साथ लगातार उत्पीड़न बढ़ रहा है जो शर्मनाक हैं, इसके खिलाफ न्यायप्रिय लोग एकजुट होकर आंदोलन और आक्रोशित थे जिसका परिणाम हुआ कि निलंबन वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह जिन भी जगह पर उत्पीड़न हो रहा है उसके खिलाफ एग्जिट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। यह आंदोलन सामूहिक रूप से विभिन्न छात्र संगठनों और सक्रिय राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की लड़ाई की जीत है। इस लड़ाई में आइसा, आईसीएम, एससीएस, आरर्वाइए,बाप्सा और एनएसयूआई के लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed