फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Facilitators will be deployed at 37 stations including Junction, Naini, Chivki, common people can also apply

Prayagraj : जंक्शन, नैनी, छिवकी समेत 37 स्टेशनों पर तैनात होंगे फैसिलिटेटर, आम लोग भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 11 May 2025 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 01:27 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी समेत मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस बार सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के साथ ही आम लोग भी फैसिलिटेटर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Facilitators will be deployed at 37 stations including Junction, Naini, Chivki, common people can also apply
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी समेत मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस बार सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के साथ ही आम लोग भी फैसिलिटेटर के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैसिलिटेटर द्वारा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से अनारक्षित टिकट की बिक्री की जाएगी। इसके लिए 20 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगती रही है। इस वजह से कुछ यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाया करती है। इसी वजह से रेलवे स्टेशनों पर लगातार एटीवीएम को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि यात्रियों को लाइन में लगने से निजात मिले और उन्हें कम समय में ही जनरल टिकट उपलब्ध हो जाए। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के वितरण के लिए एटीवीएम के माध्यम से 345 फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्टेशनों पर आठ-आठ घंटे की पाॅलियों में यह काम करेंगे। रेलवे ने इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सामान्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 20 जून 2025 तक दोपहर एक बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फार्म उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड किए गए फार्म के साथ आवेदक को 100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट/डीडी वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के पक्ष में जमा करना होगा। कहा कि टिकट बिक्री पर फैसिलिटेटर को कमीशन दिया जाएगा।

इन स्टेशनों पर होगी तैनाती

प्रयागराज जंक्शन-42, कानपुर सेंट्रल-39, प्रयागराज छिवकी-24, अलीगढ़-21, इटावा-18, मिर्जापुर-15, फतेहपुर-12, गोविंदपुरी-12, फफूंद-12, कानपुर अनवरगंज-12, नैनी जंक्शन-09, टूंडला-09, हाथरस-09, खुर्जा-09, मानिकपुर-09, चुनार-06, विंध्याचल-06, भरथना-06, शिकोहाबाद-06, फिरोजाबाद-06, सोमना-06, दादरी-06, झींझक-06, सूबेदारगंज-06, मांडा रोड-03, भरवारी-03, सिराथू-03, जलेसर रोड-03, दनकौर-03, डभौरा-03, शंकरगढ़-03, पनकी धाम-03, सोनभद्र-03, रूरा-03, खागा-03, बिंदकी रोड-03, अछल्दा-03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed