{"_id":"5d6830378ebc3e93ac71f1f7","slug":"exclusive-before-the-departure-of-prayagraj-and-sangam-express-now-allahabad-news-ald253472024","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिवः प्रयागराज और संगम एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व अब Òटन टन टनÓ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिवः प्रयागराज और संगम एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व अब Òटन टन टनÓ
विज्ञापन
Exclusive: Before the departure of Prayagraj and Sangam Express, now Ringing bell
लौटा गुजरा जमाना, जंक्शन पर फिर टन टन टन
0 प्रयागराज और संगम एक्सप्रेस की रवानगी के पहले स्पीकरों से आती है घंटे की आवाज
0 जीएम एनसीआर की पहल पर यात्रियों को सतर्क करने के लिए जंक्शन पर अनूठा प्रयोग
0 भाप के इंजन के जमाने में घंटा बजाकर यात्रियों को दी जाती थी ट्रेन रवानगी की जानकारी
राहुल शर्मा
प्रयागराज। रेलवे ने अपनी पुरानी विरासत को सहेजने के लिए जंक्शन पर एक नया प्रयोग किया है। यहां दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व यात्रियों को ‘टन टन टन’ की आवाज से सतर्क किया जा रहा है। यह वही आवाज है जो भाप के इंजन के जमाने में ट्रेन रवानगी के पहले घंटा बजाकर की जाती थी। जंक्शन पर घंटा तो नहीं लगाया गया, लेकिन इसकी आवाज हूबहू आए इसके लिए दस स्पीकर प्लेटफार्म नंबर एक पर जरूर लगा दिए गए हैं।
दरअसल इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों की रवानगी के दौरान बहुत से यात्री जाने अनजाने में बाहर रह जाते हैं। उन्हें वापस ट्रेन में चढ़ाने के लिए चेन पुलिंग ही एक मात्र विकल्प बचता है। इससे ट्रेन रुकने एवं दोबारा चलने में काफी समय लग जाता है। इस वजह से ट्रेन की समय पालनता पर भी असर पड़ता है। इसे देखते उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इलाहाबाद जंक्शन पर एक नया प्रयोग शुरू किया। ट्रेन रवानगी के पूर्व यात्री एलर्ट हों, इसके लिए उन्होंने रेलवे की पुरानी प्रथा को एक बार फिर से शुरू किया है। भाप के इंजन के समय में ट्रेन रवानगी के पूर्व स्टेशनों पर घंटा बजाकर यात्रियों को सतर्क किया जाता था कि वे ट्रेन में बैठ जाएं, क्योंकि वह चलने को तैयार है। उसी तर्ज पर जंक्शन पर ट्रेन रवानगी के पूर्व वहीं पुरानी ‘टन टन टन’ की आवाज स्पीकर के माध्यम से यात्रियों को सुनाई देगी। यानी की अगर प्रयागराज एक्सप्रेस रात 9.30 बजे रवाना होती है तो उसकी रवानगी के दो मिनट पूर्व ही प्लेटफार्म पर यात्रियों को टन टन टन की आवाज सुनाई देगी। यह आवाज एक मिनट तक आएगी। प्रयोग के तौर पर अभी प्रयागराज और संगम की रवानगी के पूर्व स्पीकर के माध्यम से यात्रियों को घंटे की आवाज सुनाई जा रही है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर कुल दस स्पीकर भी लगाए गए हैं। यात्रियों को भी रेलवे की यह पहल रास आ रही है।
सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों की रवानगी के पूर्व होगी नई व्यवस्था
0 इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, उधमपुर एक्सप्रेस के साथ ही झांसी से शुरू होने वाली गतिमान एक्सप्रेस, कानपुर से शुरू होने वाली श्रमशक्ति, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनों की रवानगी के पूर्व भी एनसीआर प्रशासन घंटे की आवाज से यात्रियों को एलर्ट करेगा। शीघ्र ही यह व्यवस्था संबंधित स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनों की रवानगी के पूर्व यात्रियों को एलर्ट करने के लिए ही प्रयागराज और संगम की रवानगी के पूर्व यह व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही जोन के प्रमुख स्टेशनों से शुरू होने वाली ट्रेनों की रवानगी के पूर्व यात्रियों को टन टन टन की आवाज सुनाई देगी। - राजीव चौधरी, महाप्रबंधक, एनसीआर।