फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examination of the social sciences to cancel TGT fast

टीजीटी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त करने को अनशन

Tue, 24 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Examination of the social sciences to cancel TGT fast
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार से अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड पर अनशन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों की मांग है कि टीजीटी सामाजिक विज्ञान में इतिहास का खण्ड कठिन पूछा गया था। इसलिए परीक्षा निरस्त करके सभी खण्डों से समान प्रश्न पूछे जाएं। चयन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से टीजीटी अभ्यर्थियों की मांग मानने से मना करने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड के सामने तंबू लगाकर अनशन शुरू कर दिया। इससे पहले प्रतियोगी छात्रों ने चयन बोर्ड पर दिनभर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चयन बोर्ड अध्यक्ष ने प्रतियोगी छात्रों से सवाल किया कि परीक्षा में गड़बड़ी की स्थिति में ही परीक्षा निरस्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र कठिन अथवा सरल होना कोई आधार नहीं है। मंगलवार शाम से प्रतियोगी छात्रों मनोज कुमार, शेर सिंह यादव, सुरेश कुमार अनशन पर बैठ गए। टीजीटी कला के अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल कोर्स से बाहर से पूछे गए हैं, इस पर अध्यक्ष ने कला के अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने भी टीजीटी प्रतियोगी मोर्चा का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed