{"_id":"6608494b210cc732142142c03c494b7f","slug":"equipped-with-modern-technology-new-media-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक से लैस है नया मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक से लैस है नया मीडिया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। साहित्य भंडार और मीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निराला सभागार में जुटे मनीषियों और मीडियाकर्मियों ने ‘नया होता मीडिया और सामाजिक सरोकार’ के अंतरसंबंधों की परत दर परत पड़ताल की। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राम नरेश त्रिपाठी ने पत्रकारिता के सफर में आए बदलावों को रेखांकित करते हुए आधुनिक तकनीक से लैस होते मीडिया और उसमें सामंजस्य की तलाश की बात कही।
प्रोफेसर संतोष भदौरिया ने सामाजिक सरोकारों की मौलिकता के संदर्भ में विषय के दूसरे पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की। वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह ‘सत्यकेतु’ ने कहा कि आज समाज के सारे उपादान बदल रहे हैं। भागता हुआ समाज है, इसलिए भागता हुआ मीडिया भी नजर आ रहा है। यहीं पर नया होता मीडिया भी दस्तक दे रहा है। मीडिया विश्लेषक धनंजय चोपड़ा ने नए मीडिया को तकनीकी उपलब्धियों से लैस बताया। वरिष्ठ कवि नंदल हितैषी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनीता गोपेश, रतीनाथ योगेश्वर, नीलाभ राय, सूर्यबली मिश्र, रमेश शुक्ल, श्रीनिवास द्विवेदी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।