फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enhanced water everywhere trouble

जगह-जगह पानी बढ़ी परेशानी

Sun, 12 Jul 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Enhanced water everywhere trouble
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सुबह से हो रही झमाझम बारिश शहरियों के लिए आफत बन गई है। जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण तकरीबन पूरे शहर की सड़क, गलियों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। पटरी पार पुराने शहर के ज्यादातर मोहल्लों जलभराव रहा। अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लूकरगंज के कई हिस्सों में सड़क, गलियों में जलभराव के बाद पानी घरों में घुस गया। निरंजन डॉटपुल के नीचे जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शनिवार को अवकाश के दिन सुबह से हो रही बारिश के कारण ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। इस दौरान नगर निगम की नाला सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खुल गई है। झमाझम बारिश के कारण पटरी पार पुराने शहर में स्थिति काफी खराब रही। यहां नखास कोहना चौराहा, शाहगंज थाने के सामने, काटजू रोड, लीडर रोड पर जंक्शन के सामने, नूरुल्ला रोड, अटाला चौराहा, मीरापुर, करेली में मस्तान मार्केट, कुलहनटोला, रानीमंडी, चकइया नीम, दायराशाह अजमल की सड़क, गलियों में जबरदस्त जलभराव रहा। इन इलाकों में नाले-नालियां उफना गए। गंदा पानी सड़कों पर भरने के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। कोठापार्चा से लेकर मुट्ठीगंज में आर्यकन्या चौराहा तक सड़क पानी से लबालब रही तो इससे लगे कीडगंज में कच्ची सड़क, त्रिवेणी रोड पर भी जलभराव ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


जीटी रोड से लगे साकेत नगर, मीरापट्टी, हरवारा, प्रीतमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, नीम सराय, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम की सड़कें भी पानी से लबालब रहीं। इन इलाकों में भी नाले-नालियों से निकलकर पानी सड़क, गलियों में बहता रहा। उधर, रामबाग में रेलवे स्टेशन के सामने, बाई का बाग में पेठा वाली गली, दुर्गापूजा पार्क के आसपास जबरदस्त जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण कई मोहल्लों की सड़कों पर इतना ज्यादा जलभराव हुआ कि पानी दर्जनों घरों में घुस गया। अल्लापुर में बजरंग चौराहा, बाघम्बरी रोड, मटियारा रोड, शिव नगर, अमिताभ बच्चन रोड पर पूरे दिन पानी भरा रहा। यहां शिव नगर कॉलोनी में रेलवे द्वारा एक नाला बंद किए जाने से स्थिति खराब हो गई। जलनिकासी न होने के कारण यहां कई मकानों में पानी घुस गया। जार्जटाउन में लिडिल रोड, टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पीछे, डॉ. सूर रोड, एलआईसी कॉलोनी के साथ लूकरगंज के दर्जन घरों में बारिश पानी प्रवेश कर गया। अल्लापुर से लगे सोहबातियाबाग, अलोपीबाग, बैरहना की सड़क, गलियों में एक फीट तक पानी भर गया।

बारिश में शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस, अशोक नगर, दरभंगा कॉलोनी, एलनगंज आदि की सड़कें भी ताल-तलैया में तब्दील हो गईं। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, नवाब यूसुफ रोड, एलगिन रोड, टीपी सप्रु रोड सहित उससे लगी तकरीबन सभी सड़कों पर जलभराव रहा। अशोक नगर में बाबा चौराहा से पत्रकार कॉलोनी तक सड़कें जलमग्न रहीं तो दरभंगा कॉलोनी में जलभराव के कारण लोग घरों में कैद रहे।


बारिश का असर सिविल लाइंस में व्यावसायिक इमारत संगम प्लेस में भी दिखा। जलनिकासी न होने के कारण संगम प्लेस के बेसमेंट में करीब दो फीट पानी भर गया। बेसमेंट में काफी दुकानें भी हैं। दुकानदारों ने जलभराव की सूचना एडीए कर्मचारी को दी लेकिन दुकानदारों द्वारा सर्विस टैक्स न देने के हवाला देते हुए उसने हाथ खडे़ कर दिए। दुकानदारों से ठेकेदार को भी फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed