फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineering students danced to the performances of Jassi and Babbal.

Prayagraj News: जस्सी व बब्बल की प्रस्तुतियों पर झूमे इंजीनियरिंग के छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Engineering students danced to the performances of Jassi and Babbal.
नैनी। एनिग्मा XIII में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय की प्रससुतियों में झूमते छात्र-छात्राएं
प्रयागराज। शहर के एक निजी कॉलेज में चल रहे एनिग्मा XIII के दूसरे दिन पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की प्रस्तुतियों पर इंजीनियरिंग के छात्र झूम उठे। इसी के साथ दो दिवसीय कल्चरल-कम-टेक्नोफेस्ट कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन

यूआईटी कैंपस में शाम आठ बजे से पंजाबी गायकों ने जैसे ही मंच संभाला, कैंपस में उपस्थित सात हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जैसे ही भांगड़ा की धुनों पर हुई दर्शक झूम उठे। पंजाबी गायकों ने पंजाबी और बॉलीवुड गाने एवं भांगड़ा करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ‘बापू जिमिदार’, ‘निकले करंट तेरे यार’, ‘ओय होय ओय इक लइ दे’, ‘लोर लोर नई चढ़ी जंदी’ और फ्यूजन ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। म्यूजिकल कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं देर शाम तर डीजे की धुनों और रंग-बिरंगी रोशनी में झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूजीआई के वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने पंजाबी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिओं के शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम यूआईजी के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. अजय शर्मा, कोआर्डिनेटर्स श्वेता गुप्ता एवं अंकित गुप्ता की देखरेख में किया गया। संवाद

नैनी। एनिग्मा XIII में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय की प्रससुतियों में झूमते छात्र-छात्राएं

नैनी। एनिग्मा XIII में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय की प्रससुतियों में झूमते छात्र-छात्राएं

नैनी। एनिग्मा XIII में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय की प्रससुतियों में झूमते छात्र-छात्राएं

नैनी। एनिग्मा XIII में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय की प्रससुतियों में झूमते छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed