{"_id":"69c1a9ea99f93f420e0ea13b","slug":"engineer-who-went-out-of-the-house-to-buy-goods-went-missing-allahabad-news-c-417-1-gd11003-4595-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर से सामान खरीदने निकला इंजीनियर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर से सामान खरीदने निकला इंजीनियर लापता
Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित घर से बीते 27 फरवरी को सामान खरीदने निकला एक इंजिनियर अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मांडा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी ताड़क नाथ यादव (28) पुत्र जीत नारायण यादव फैजाबाद स्थित राजकीय पाॅलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर घर आया था। बीते 27 फरवरी को वह सामान लेने के लिए घर से भारतगंज बाजार गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका। परिजनों ने फोन किया लेकिन इंजिनियर का नंबर बंद मिला।शनिवार को लापता इंजिनियर के पिता ने थाने और सोमवार दोपहर मेजा एसीपी एस़ पी़ उपाध्याय को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मांडा थानाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा की परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।