फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Emphasis will be on women's safety, organized crime will be curbed

महिला सुरक्षा पर होगा जोर, संगठित अपराध पर लगाएंगे लगाम

Wed, 15 Jan 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on women's safety, organized crime will be curbed
Emphasis will be on women's safety, organized crime will be curbed - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नए एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने मंगलवार को शहर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिला सुरक्षा व संगठित अपराधों पर लगाम लगाना है। जिसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह अफसरों संग बैठक करने के साथ ही मेला क्षेत्र भी पहंचे।
विज्ञापन

1993 बैच के आईपीएस अफसर प्रेमप्रकाश अब तक कानपुर जोन के एडीजी थे। वह मूलत: दिल्ली के रहने वाले हैं और अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार महिला अपराधों को रोकना व इनमें लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने पर उनका सबसे ज्यादा जोर होगा। हाल ही के दिनों में हुई कई जघन्य वारदातों का खुलासा न होने के सवाल पर उनका कहना है कि संगठित अपराधों पर लगाम लगाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए जल्द ही ठोस रणनीति बनाई जाएगी। एडीजी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन में मातहतों संग बैठक की जिसमें डिप्टी एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद वह मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों के मद्देनजर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही दिशा-निर्देश भी दिए। बताया कि भारतीय पुलिस सेवा में चयन होने से पहले वह कुछ समय के लिए इलाहाबाद में भी रह चुके हैं। उस दौरान वह रेलवे में डिवीजनल मेकैनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed