फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eligibility Test: TET 2021 may be held on November 28

पात्रता परीक्षा : 28 नवंबर को हो सकती है टीईटी 2021, परीक्षा नियामक की ओर से शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
सार

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद तिथि फाइनल होगी।

विज्ञापन
Eligibility Test: TET 2021 may be held on November 28
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को हो सकती है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अभ्यर्थी काफी शिद्दत से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। शासन की ओर से इस तिथि पर मुहर लगने के बाद परीक्षा नियामक जल्द ही इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। 2019 में यह आखिरी बार परीक्षा हुई थी। 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। इसके चले प्रतियोगी लंबे समय से 2021 टीईटी का इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि संक्रमण कम हो गया है तो परीक्षा नियामक प्राधिकारी इसके लिए सक्रिय हो गया है। शासन को 28 नवंबर को परीक्षा कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed