{"_id":"6870153c52e2305bf906205c","slug":"electricity-workers-roared-against-privatization-allahabad-news-c-407-1-sald1005-4682-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: निजीकरण के विरोध में गरजे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: निजीकरण के विरोध में गरजे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में मेजा अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी
निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने मेजा एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन बढ़ा चढ़ाकर घाटे के झूठे आंकड़े को प्रस्तुत कर रहा है।
यह भी निर्णय लिया गया कि निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में 11 जुलाई को वाराणसी में नियामक आयोग के सामने तथ्य रखकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की जाएगी। धरना-प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह, शिवम रंजन, संदीप प्रजापति, रामेंद्र पांडेय, मदन यादव, वीके पांडेय, अभय नाथ राय, हेमंत त्रिपाठी, चन्द्रशेखर, अभय यादव, शिवब्रत सहित दर्जनों की तादाद में विद्युत कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए निजीकरण का विरोध किया है।
संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने बताया कि 225वें दिन बिजली कर्मियों ने प्रांतव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मेजा डिवीजन के एक्सईएन अभिनव गर्ग ने बताया कि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बिजली कर्मियों ने जनजागरण के माध्यम से निजीकरण का विरोध जताया है। संवाद