फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity theft was being done by putting cables in the water pipeline, electricity officers were also shocked

प्रयागराज : पानी के पाइप लाइन में केबिल डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, बिजली अफसर भी हुए सन्न

Thu, 14 Apr 2022 01:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 01:37 AM IST
सार

आवासीय कालोनी के बीच स्थित एक खाली प्लाट में पानी की पाइप लाइन के भीतर से बिजली का तार दौड़ाकर उसके बगल की मार्केट के दुकानदार बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली विभाग ने फिलहाल तार को काटकर जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Electricity theft was being done by putting cables in the water pipeline, electricity officers were also shocked
Prayagraj News : बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बिजली विभाग की ओर से घर-घर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी किए जाने के एक से बढ़कर एक नायाब तरीके भी सामने आ रहे हैं। बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बिजलीकर्मियों ने बिजली की एक ऐसी चोरी पकड़ी कि अफसरों के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन




आवासीय कालोनी के बीच स्थित एक खाली प्लाट में पानी की पाइप लाइन के भीतर से बिजली का तार दौड़ाकर उसके बगल की मार्केट के दुकानदार बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली विभाग ने फिलहाल तार को काटकर जब्त कर लिया है। बिजली विभाग के अभियान से कटियामारों और बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन



बिजली विभाग बिजली की चोरी को रोकने के लिए पिछले कई दिनों से घर-घर चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सहायक अभियंता विजय कटारिया तथा अवर अभियंता अरविंद कुमार झूंसी थाने के सामने स्थित आवासीय परिक्षेत्र तथा आवास विकास कालोनी के एचआईजी सेक्टर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक खाली प्लाट में पानी की पाइप लाइन के भीतर से बिजली का तार दौड़ाकर बिजली की चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से मुहल्ले में मचा रहा हड़कंप

खाली प्लाट के दूसरे छोर पर बने मार्केट के दुकानदारों ने प्लाट की जमीन में पहले पानी की प्लास्टिक की पाइप लाइन दौड़ाई। उसके बाद पाइप लाइन के भीतर से बिजली का तार पोल तक दौड़ा दिया। पानी के पाइप लाइन के भीतर से दौड़ाए गए तार के जरिए तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में बिजली की चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग के अफसर जब चेकिंग करने के लिए पहुंचे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में सभी मौके पर केबिल छोड़कर फरार हो गए। विभाग के कर्मचारियों ने तार जब्त कर लिया है। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक घर में मीटर के भीतर चार हजार रीडिंग स्टोर पकड़ी गई। इसके साथ ही छह मकानों में बिजली का लोड बढ़ाया गया है। दस घरों में बकाए के तौर पर बिजली काट दी गई है। बिजली विभाग की कार्रवाई से कटियामारों और बकाएदारों में अफरा-तफरी मची रही। 

कटिया निकाल रही महिला ने सैकड़ों घरों और दुकानों की उड़ा दी बिजली 
बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान एक घर में कटियामारी कर बिजली की चोरी पकड़ी गई। जब तक बिजलीकर्मी कुछ समझते, घर के भीतर से निकली महिला आनन-फानन में बिजली के तार में फंसाई गई कटिया निकालने लगी। इसी दौरान दो तारों के आपस में टकराने से फ्यूज उड़ गया। इससे सैकड़ों घरों और उसके पास के मार्केट के दुकानों की बत्ती गुल हो गई। गड़बड़ी को दूर करने में बिजली विभाग को घंटो लग गए। तकरीबन तीन घंटे बाद खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed