{"_id":"6a0cb716ddc1aa9ea90a2c5a","slug":"electricity-supply-disrupted-for-five-days-villagers-upset-allahabad-news-c-407-1-nan1001-15043-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के छोटा पठान का पूरा में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। आंधी के दौरान बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीण महताब व रोशन आदि ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। गांव में शाम तक चारों तरफ अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश लोगों के घरों में मोटर के जरिये पानी की व्यवस्था होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अवर अभियंता ने जानकारी दी कि क्षेत्र में कई जगह मरम्मत कार्य चल रहा है, यहां भी एक-दो दिन में सप्लाई बहाल हो जाएगी।