फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity department sent notice to six lakh defaulters

शासन की सख्ती : बिजली विभाग ने छह लाख बकायेदारों को भेजा नोटिस

Wed, 15 Jun 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 11:22 PM IST
सार

बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। वहीं इसके साथ-साथ पूर्वांचल विद्युत निगम ने बकायेदारों को नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहर में भी बकायेदारों से बिजली बिल की वसूली के लिए उन्हें नोटिस पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

जिले के छह लाख बकायेदारों को विद्युत विभाग ने नोटिस भेजा है। इन विद्युत उपभोक्ताओं को हिदायत दी गई है कि यदि एकमुश्त समाधान योजना का उन्होंने लाभ नहीं उठाया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बकायेदारों में सबसे ज्यादा यमुना पार के उपभोक्ता हैं, वहीं शहर में टैगोर टाउन के विद्युत बकायेदारों की सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन



बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। वहीं इसके साथ-साथ पूर्वांचल विद्युत निगम ने बकायेदारों को नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहर में भी बकायेदारों से बिजली बिल की वसूली के लिए उन्हें नोटिस पहुंचाया जा रहा है। नोटिस के जरिये उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि योजना का लाभ उठाते हुए पूरा बकाया बिजली बिल किस्तों में जमा कर दें।
विज्ञापन



संगमनगरी में ओटीएस में पांच सौ रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक के बकायेदारों को शामिल किया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन छह लाख लोगों को ओटीएस के योग्य पाया गया है। इनमें तकरीबन 5.30 लाख अकेले ग्रामीण इलाके के उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैगोर टाउन में सबसे ज्यादा बकाएदार

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में बम्हरौली में 11312, टैगोर टाउन में 11965, म्योहाल में 7340, कल्याणी देवी में 4685, करेलाबाग में 5152, नैनी में 9444 और रामबाग में 8125 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है। विभाग के अधिकारी अब इन सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए कह रहे हैं, साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि 30 जून तक ओटीएस योजना का लाभ नहीं उठाया तो उन्हें डिफाल्टर मानकर कार्रवाई की जाएगी और उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।


शहरी क्षेत्र में जहां कुल 57,843 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है वहीं यमुनापार के विद्युत वितरण मंडल प्रथम में 1.40 लाख और मेजा में 1.05 लाख बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। गंगापार के विद्युत वितरण मंडल द्वितीय में 1.08 लाख, फाफामऊ में 97 हजार और हंडिया में 83 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र  के कुल 5.92 लाख बकायेदार ओटीएस योजना के योग्य पाए गए हैं। 


साल में लगता है 24 फीसदी ब्याज
बिजली का बिल समय पर न जमा करने पर ब्याज की दर भी काफी ज्यादा है। हर माह दो फीसदी के हिसाब से एक साल का तकरीबन 24 फीसदी ब्याज लगता है। योजना का लाभ लेने पर यह पूरा ब्याज माफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed