{"_id":"64b1ae06ea6743f27d07e4a6","slug":"election-of-office-bearers-of-roadways-joint-employees-council-allahabad-news-c-3-1-ald1024-176530-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद प्रयागराज क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इस दौरान लीडर रोड, प्रयाग डिपो, सिविल लाइंस डिपो एवं प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष एवं मंत्री आदि पदाधिकारी चुने गए।
यूपी रोडवेज के राजापुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया में लीडर रोड डिपो ट्रैफिक शाखा का अध्यक्ष सुजीत कुमार तिवारी, शाखा मंत्री प्रदीप कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि शिवशंकर कुशवाहा, राम नरेश और वसी हैदर को बनाया गया। संगठन के क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह ने बताया कि प्रशासनिक शाखा का अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, शाखा मंत्री संतोष कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पवनेश कुमार यादव और प्रयाग डिपो ट्रैफिक शाखा का अध्यक्ष सतीश कुमार, शाखा मंत्री दीपक चंद्र वर्मा व कोषाध्यक्ष अजीत सिंह को चुना गया। सिविल लाइंस डिपो के शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार और शाखा मंत्री सियाराम बने। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।