फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight patients suffering from poisonous alcohol fled home from SRN Hospital without discharge

बगैर डिस्चार्ज के एसआरएन अस्पताल से घर भाग आए जहरीली शराब से गंभीर आठ मरीज

Tue, 24 Nov 2020 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Eight patients suffering from poisonous alcohol fled home from SRN Hospital without discharge
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फूलपुर में जहरीली शराब से मौतों को लेकर जहां पुलिस प्रशासन सकते में है और गांव में गम, मातम व सन्नाटा पसरा हुआ है। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच मंगलवार को जहरीली शराब पीने से गंभीर हुए आठ लोग अस्पताल से बगैर डिस्चार्ज हुए ही घर भाग आए। जो दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


चार दिन पहले फूलपुर के अमिलिया, अगहुआ, कोनार, खंसार, अगरापट्टी आदि गांवों के दर्जनों लोग अमिलिया तिराहे पर स्थित सरकारी देशी शराब के ठेके से जहरीली शराब लेकर पीए जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई थी और 19 गंभीर हुए लोगों को प्रशासन द्वारा स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भर्ती कराया गया था। फूलपुर में हुई इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारी सकते में आ गया।
विज्ञापन


कोई अनहोनी न हो जाए इसके लिए दो दिन तक जिलाधिकारी एवं डीआईजी के साथ ही जनपद के कई थानों की फोर्स गांव में डेरा डाले रखा। इसी बीच अस्पताल में भर्ती पांच लोगों के आंख की रोशनी चली गई। उधर जहरीली शराब के सेवन से गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती अमिलिया गांव के रामकैलाश पुत्र बाबूलाल, रामचन्द्र,  दयाराम पुत्र छोटेलाल, अनिल पुत्र राजाराम, राजपति पुत्र जवाहिर, जगदीश यादव निवासी खंसार अस्पताल से बगैर छुट्टी मिले ही मंगलवार को घर भाग आए। उनका आरोप है कि वहां उनका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा था और न ही समय पर भोजन आदि मिल रहा था। जिससे परेशान होकर डाक्टरों को बगैर बताए ही वे घर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed