फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight jailed, including five members of cheating gang, three candidates included

नकल गिरोह के पांच सदस्यों समेत आठ भेजे गए जेल, तीन अभ्यर्थी भी शामिल

Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight jailed, including five members of cheating gang, three candidates included
prayagraj news : सॉल्वर गैंग से बरामद नकदी और अन्य उपकरण। - फोटो : prayagraj

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश में गिरफ्तार किए गए नकल गिरोह के पांच सदस्यों समेत आठ आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए गए। एसटीएफ ने इन सभी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेजते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में तीन अभ्यर्थी भी हैं जिन्होंने परीक्षा में नकल के लिए गिरोह के सदस्यों को 70-70 हजार रुपये दिए थे। इनमें सत्यम पटेल, महेश कुमार व राजगब्बर शामिल हैं। एसटीएफ के इंस्पेक्टर केशवचंद राय की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें परीक्षा अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराएं लगाई गईं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आठों आरोपियों को कोर्ट की अनुमति के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन

Eight jailed, including five members of cheating gang, three candidates included
prayagraj news : सॉल्वर गैंग से बरामद नकदी और अन्य उपकरण। - फोटो : prayagraj

दो अन्य अभ्यर्थियों की तलाश, होगी पूछताछ

एसटीएफ की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले की जांच में जुटी सिविल लाइंस पुलिस को दो अभ्यर्थियों की तलाश है। दरअसल गिरोह के सदस्यों के पास से एसटीएफ को कुल पांच अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले हैं। इनमें से तीन तो मौके से ही गिरोह से सदस्यों के ही साथ गिरफ्तार किए गए। जिन दो अन्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले हैं, उनमें लालबहादुर व रमाकांत शामिल हैं। पुलिस फिलहाल इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों का गिरोह से कोई कनेक्शन है या नहीं लेकिन उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उनके एडमिट कार्ड नकल गिरोह के सदस्यों तक आखिर कैसे पहुंचे। 

Eight jailed, including five members of cheating gang, three candidates included
prayagraj news : सॉल्वर गैंग के सदस्य। - फोटो : prayagraj

सरगना समेत दो पर कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट

गिरोह का सरगना मान सिंह यादव एटा जनपद न्यायायल में लिपिक व सदस्य मंगल यादव वाराणसी न्यायालय में तदर्थ लिपिक के पद पर तैनात हैं। जांच में जुटी सिविल लाइंस पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही रिपोर्ट दोनों जनपदों में भेेजेगी। मान सिंह का पूर्व में शिवकुटी में पकड़े गए नकल गिरोह से भी कनेक्शन सामने आया है। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पूर्व में हुई भर्तियों में भी तो फर्जीवाड़ा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed