{"_id":"65a22fd649d75e6db00278fb","slug":"eenager-dies-after-being-hit-by-speeding-scorpio-dragged-100-meters-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से किशोरी की मौत, 100 मीटर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से किशोरी की मौत, 100 मीटर घसीटा
Sat, 13 Jan 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:08 PM IST
सार
पुलिस चौकी कोहड़ार क्षेत्र स्थित ममोली गांव के समीप बाजार से शाम 7.0 बजे रीता पटेल (17) पुत्री रामसजीवन पटेल साइकिल से सब्जी लेकर आ रही थी। इस बीच कोहड़ार बाजार की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा कोहड़ार रोड पर ममोली गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार किशोरी की मौत हो गई। भागने के चक्कर में चालक ने स्कॉर्पियो में फंसी किशोरी को करीब सौ मीटर घसीटा।
विज्ञापन
पुलिस चौकी कोहड़ार क्षेत्र स्थित ममोली गांव के समीप बाजार से शाम 7.0 बजे रीता पटेल (17) पुत्री रामसजीवन पटेल साइकिल से सब्जी लेकर आ रही थी। इस बीच कोहड़ार बाजार की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। किशोरी को फंसा देख भी चालक ने गाड़ी न रोकी। 100 मीटर तक वह घसीटता ले गया।इसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घर के पास हुई दुर्घटना की जानकारी परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। कोहड़ार पुलिस चौकी प्रभारी अतुल सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों ने छतवा सिरसा गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका पांच बहन एक भाई में तीसरे नंबर की थी। उसकी मौत पर सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस स्कॉर्पियो की सीसीटीवी कैमरे में छानबीन कर रही है।