फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   education news

अग्रिम पंजीकरण में कम हो गए 4.36 लाख छात्र-छात्राएं

Mon, 31 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
education news
यूपी बोर्ड की ओर से नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के लिए कराए गए ऑनलाइन पंजीकरण में छात्र-छात्राओं की संख्या में पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.36 लाख की कमी आई है। बोर्ड की ओर से किए गए ऑनलाइन पंजीकरण में नौवीं में 33 लाख 63 हजार 47 एवं ग्यारहवीं में 26 लाख सात हजार 630 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इस प्रकार कुल 59 लाख 70 हजार 677 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि 2015 में नौवीं एवं ग्यारहवीं के जिन छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया, वह 2017 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर कराए गए पंजीकरण में आरंभिक चरण में बहुत कम छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ, जबकि अंतिम चरण में प्रतिदिन एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ। अंतिम तिथि से चार दिन पहले तक प्रतिदिन 25 अगस्त तक तीन से चार लाख के बीच पंजीकरण हुए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार नौवीं में 2015 में 3363047 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जबकि 2014 में 3500811 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जो पिछले वर्ष से 137764 कम है। ग्यारहवीं में 2015 में 2607630 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जबकि 2014 में 2906763 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जो गतवर्ष से 299133 कम है। बोर्ड की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद भी प्रदेश भर के 2500 विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा नहीं हो सका है। बोर्ड सचिव ने पंजीकरण समय से पूरा नहीं करने वालों की मान्यता वापस लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed