फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED raids houses of Mukhtar Ansari close in Nurullah Road and Kareli

प्रयागराज : ईडी ने नुरुल्लाह रोड और करेली में मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर की छापेमारी

Thu, 10 Nov 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 10:02 PM IST
सार

मुख्तार की मुखौटा कंपनियों के मालिकों में कुछ लोग प्रयागराज के भी रहने वाले हैं। ईडी की टीम ने बृहस्पतिवार को नुरुल्लाह रोड और करेली में दो जगहों पर छापेमारी की। नुरुल्लाह रोड और करेली में मुख्तार के दो रिश्तेदारों के घर हैं।

विज्ञापन
ED raids houses of Mukhtar Ansari close in Nurullah Road and Kareli
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार की मुखौटा कंपनियों के मालिकों में कुछ लोग प्रयागराज के भी रहने वाले हैं। ईडी की टीम ने बृहस्पतिवार को नुरुल्लाह रोड और करेली में दो जगहों पर छापेमारी की। नुरुल्लाह रोड और करेली में मुख्तार के दो रिश्तेदारों के घर हैं। ईडी को शक है कि मनी लांड्रिंग में मुख्तार का रिश्तेदार भी शामिल है। ईडी की छापेमारी को लेकर नुरुल्लाह रोड और करेली में आज काफी गहमा गहमी थी। मुख्तार के परिवार वालों ने इस बारे में किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन



विकास कंस्ट्रक्शन के सभी पार्टनर को सम्मन जारी, होगी पूछताछ 
ईडी ने विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी पार्टनर तथा मुख्तार के परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ का सम्मन जारी किया है। विकास कंस्ट्रक्शन के खातों में अब्बास के खाते में रुपयों का ट्रांजैक्शन किया गया है। इसी को आधार बनाकर ईडी मुख्तार के बेटे अब्बास से पूछताछ कर रही है। अब ईडी ने कंपनी के सारे पार्टनर को सम्मन जारी किया है। इतना ही नहीं, मुख्तार के उन सभी करीबियों को भी ईडी ने सम्मन जारी किया है, जिनके खातों में कंपनी से रुपयों को लेन देन किया गया।  

विज्ञापन

मुख्तार के करीबियों की कई और कंपनियां ईडी के रडार पर 

माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अभी विकास कंस्ट्रक्शन का मामला चल ही रहा है। इस बीच ईडी को कई और ऐसी मुखौटा कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसके  मालिकों में किसी और के नाम दर्ज हैं, लेकिन हैं सभी मुख्तार और उसके परिवार की ही। बृहस्पतिवार को इन कंपनियों के बारे में भी ईडी ने मुख्तार के बेटे अब्बास और साले आतिफ रजा उर्फ सरजील से लंबी पूछताछ की।


ईडी को इस बात के पुख्ता सुबूत मिले हैं कि विकास कंस्ट्रक्शन माफिया मुख्तार अंसारी की है। कंपनी के खातों से मुख्तार के बेटे अब्बास तथा परिवार के अन्य लोगों के खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा भी ईडी को कई सुबूत मिले हैं। उन्हीं कागजातों के आधार पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने अब्बास और सरजील से पूछताछ की। 

रुपयों के लेन-देन के सुबूतों को देखकर दोनों निरुत्तर रहे। विकास कंस्ट्रक्शन के अलावा ईडी को पूर्वांचल की कई ऐसी कंपनियों के बारे में पता चला है, जिनका टर्नओवर लाखों में है लेकिन उनके मालिकों के घर और रहन-सहन उस स्तर का नहीं है। इन कंपनियों की सबसे खास बात यह है कि सभी के मालिक या तो मुख्तार से सीधे जुड़े हुए हैं या फिर उसके रिश्तेदार या करीबी हैं।


ईडी को पूरी आशंका है कि ये कंपनियां भी मुख्तार की मुखौटा कंपनियां हैं। आज इन कंपनियों से जुड़े तमाम दस्तावेजों के साथ ईडी ने अब्बास और सरजील से पूछताछ की। इन कंपनियों के मालिकों में प्रयागराज के करेली और नुरुल्लाह रोड के रहने वाले भी कुछ लोग हैं। ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इसमें न सिर्फ मुख्तार का परिवार शामिल हैं, बल्कि उसके दोस्त और दोस्तों के दूरदराज के रिश्तेदार भी शामिल हैं। जैसे जैसे सुबूत मिलता जाएगा, शक के दायरे में आए लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed