{"_id":"63596d90c013b566b15f80ff","slug":"ed-also-sought-response-in-marriage-grant-scheme-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शादी अनुदान योजना घोटाले में ईडी ने भी मांगा जवाब, विभाग से मांगा जरूरी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शादी अनुदान योजना घोटाले में ईडी ने भी मांगा जवाब, विभाग से मांगा जरूरी दस्तावेज
Wed, 26 Oct 2022 10:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:55 PM IST
सार
विभाग के अंतर्गत संचालित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालयों में भी बड़े स्तर पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत हुई है। इसकी भी शासन के स्तर पर जांच कराई जा रही है। इस तरह से विभाग में 50 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
विस्तार
समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में हुई वित्तीय अनियमितता का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी संज्ञान लिया है। इस बाबत विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विभाग की शादी अनुदान के तहत कई लाभार्थियों को दो बार भुगतान कर दिया गया है। विभाग की प्रारंभिक जांच में कई अन्य तरह की गड़बड़ी भी सामने आई है। इसी क्रम में शासन ने भी उप निदेशक मंजूश्री श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच बैठा दी है। उप निदेशक ने भी विभाग से संबंधित दस्तावेज मंगा लिए हैं।
विज्ञापन
विभाग के अंतर्गत संचालित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालयों में भी बड़े स्तर पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत हुई है। इसकी भी शासन के स्तर पर जांच कराई जा रही है। इस तरह से विभाग में 50 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता की बात कही जा रही है। इसे संज्ञान में लेते हुए ईडी ने भी विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। ईडी जांच रिपोर्ट के अलावा जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन