{"_id":"6ae500002d6858e80b0ae395","slug":"eco-friendly-diwali-to-be-celebrated-in-singapore-and-the-usa-allahabad-news-c-3-1-noi1083-1008284-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सिंगापुर और यूएसए में मनेगी इकोफ्रेंडली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सिंगापुर और यूएसए में मनेगी इकोफ्रेंडली दिवाली
विज्ञापन
दिवाली के लिए मोहरब शृंग्वेरपुर स्थित बायोवेद कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान शोध संस्थान (ब्रिट्स) को बड़े ऑर्डर मिले हैं। गाय के गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की तीन लाख मूर्तियां और 3.50 लाख दीये सिंगापुर, यूएसए और यूरोपीय देशों में भेजे जाएंगे।
ब्रिट्स के निदेशक डॉ बीके द्विवेदी ने बताया कि नोएडा की क्राफ्ट निर्यात करने वाली कंपनी एक्सेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने ये ऑर्डर दिए हैं। कंपनी इन उत्पादों को अप्रवासी भारतीयों तक पहुंचाएगी। संस्थान को गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और महाराष्ट्र से भी दीयों के ऑर्डर मिले हैं। संस्थान को 200 किलो गोबर की धूपबत्ती भी बनाएगा।
लाख और गोबर के उत्पाद इकोफ्रेंडली
ईसीएफआरई-ईआरसी की कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव के अनुसार ये दीप जलने के बाद तुरंत मिट्टी में मिल जाते हैं, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। लाख से लैमिनेटेड ये दीपक जलने पर वातावरण में मौजूद कीट पतंगों को भी समाप्त करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जिले के मोहरब में लाख के क्लस्टर का विकास किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने इस उद्योग के पुनरुद्धार के लिए मदद की है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल ने बताया कि स्फूर्ति निधि योजना के अंतर्गत ब्रिट्स संस्थान को 256.12 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। इस मदद से लाख उद्योग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है। इसे क्लस्टर के रूप में विकसित कर गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ब्रिट्स संस्थान लाख के उत्पादन का प्रदेश में अग्रणी संस्थान है। जिले के छह से अधिक विकास खंडों की ग्रामीण महिलाओं सहित 11 हजार से अधिक ग्रामीण लोगों को इस पहल से रोजगार मिला है।