फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Earth's surface can be accurately measured by technology

Prayagraj News: अत्याधुनिक तकनीक से पृथ्वी की सतह का हो सकता है सटीक मापन

Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Earth's surface can be accurately measured by technology
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से सोमवार को ‘समसामयिक अनुप्रयोग के लिए उपग्रह छवि विश्लेषण’ विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। पहले दिन मुख्य अतिथि प्रो. शेखर वर्मा ने विद्युत चुम्बकीय तरंगों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से पृथ्वी की सतह का सटीक मापन किया जा सकता है। वर्तमान में मशीन लर्निंग व डीप लर्निंग तकनीक के प्रयोग से सही व सटीक परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. पवन चक्रवर्ती ने रिमोट सेंसिंग एवं स्पेस इमेजिंग के बारे में बताया। वहीं, प्रो. केपी सिंह ने बारिश के पूर्वानुमान का उदाहरण देते हुए बताया कि सैटेलाइट इमेजिंग से वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कार्यशाला में डॉ. त्रिलोकी पंत ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि उपग्रह इमेजिंग की मदद से एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र की निगरानी की जा सकती है। कहा, भारत में उपग्रह मिशनों का एक विशाल इतिहास है, जो अतीत में सफलतापूर्वक संचालित किए गए और हर साल अधिक संख्या में उपग्रहों के साथ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed