फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Earning of Rs 28 crore in 22 days from Shivalaya Park

Prayagraj News: शिवालय पार्क से 22 दिनों में 28 करोड़ की कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Earning of Rs 28 crore in 22 days from Shivalaya Park
0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में दी यह जानकारी
विज्ञापन

0 कहा, अगले 9 दिनों में 60 करोड़ तक पहुंचेगी श्रद्धालुओं की संख्या, 3:25 लाख करोड़ तक की हुई कमाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में युवा उद्यमियों के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी की प्रयागराज महाकुंभ के लिए बनाए गए शिवालय पार्क से बड़ी धनराशि आय के रूप में प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि जिस एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी गई थी, उसने 14 करोड रुपए लगाए थे। एजेंसी ने अपनी लागत तो निकाली ही, साथ ही 14 करोड रुपए कमाकर नगर निगम को भी दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में उन्होंने अरैल स्थित शिवालय पार्क का उद्घाटन किया था। 10 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई और 31 जनवरी तक संबंधित एजेंसी ने अपनी लागत के 14 करोड रुपये निकालने के साथ ही नगर निगम को भी 14 करोड रुपए का भुगतान किया। शिवालय पार्क के लिए नगर निगम की ओर से 11 एकड़ की जमीन उपलब्ध कराई गई थी। आम दिनों में इसका किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये और शनिवार एवं रविवार को 100 रुपये निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 7.50 हजार करोड़ रुपये कुंभ के आयोजन पर खर्च किए गए और अब तक कुल 53 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। अगले 9 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि इस महाकुंभ के कारण 3 से 3.25 लाख करोड रुपए तक की आय हुई है। उन्होंने युवा उद्यमियों से प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed