{"_id":"5ceaf28bbdec22078e0ac340","slug":"due-to-the-dip-of-a-youth-of-fatehpur-during-sangam-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम स्नान के दौरान फतेहपुर के युवक की डुबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम स्नान के दौरान फतेहपुर के युवक की डुबने से मौत
Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
परिवार के साथ संगम स्नान करने आया एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर दारागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से शव नदी से निकाल लिया गया लेकिन, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
फतेहपुर के खखरेरू निवासी राजेश कुमार 22 वर्ष पुत्र मुन्नालाल रविवार को अपने परिवार के साथ यहां संगम स्नान को आया था। सुबह करीब छह बजे सभी संगम में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान पांव फिसल जाने से राजेश गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ स्नान कर रहे साथी चीख-पुकार मचाने लगे। जब तब उसे बचाने की कोशिश होती वह गहरे पानी में समा चुका था। घटना की सूचना तुरंत दारागंज पुलिस को दी थी।
पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया। काफी देर तक मशक्कत के बाद गोताखोर राजेश का शव तलाशने में कामयाब रहे। उसके शव को बाहर निकालने पर पुलिस ने पंचनामा भर दिया लेकिन परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह के मुताबिक परिजनों के पोस्टमार्टम न करने के अनुरोध पर शव उनके हवाले कर दिया गया। शव लेेकर वह अपने गांव चले गए।