फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to lack of treatment, the newborn girl died at the SNCU gate, the family created a ruckus

इलाज के अभाव में एसएनसीयू के गेट पर नवजात बच्ची ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of treatment, the newborn girl died at the SNCU gate, the family created a ruckus
इलाज के अभाव में एसएनसीयू के गेट पर नवजात बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा, मामले की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। उपचार न मिलने के कारण स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू गेट के बाहर एक नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। एसएनसीयू में तैनात चिकित्सक को बच्ची की हालत गंभीर देखने के बाद भी रहम नहीं आया और बच्ची के परिजनों को वार्ड में प्रवेश नहीं मिला। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। सीएमएस ने जब कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर वे शांत हुए।

अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज धौरहरा की रहने वाली राधा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मरीज को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। यह देख परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज स्थित एसएनसीयू भेजा। परिजन नवजात बच्ची को लेकर एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने नवजात का इलाज करना तो दूर उसे देखना तक मुनासिब नहीं समझा। लगभग एक घंटे तक परिजन नवजात बच्ची को लेकर गेट के बाहर खड़े रहे। वे उसे बचाने की गुहार लगातार लगाते रहे। काफी अनुनय-विनय के बाद नवजात को भीतर ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। इसकी जानकारी होने पर परिजन एसएनसीयू में हंगामा करने लगे। सीएमएस रीना प्रसाद मौके पर पहुंचीं और परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए। सीएमएस ने बताया कि नवजात की मौत के मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed