फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   due to corona the people are not getting the treatment of fever

कोरोना के चलते बुखार का भी नहीं मिल पा रहा इलाज

Tue, 26 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
due to corona the people are not getting the treatment of fever
प्रशिक्षण के नियमों में उलझाव के कारण शहर के तमाम प्राइवेट क्लिीनिक बंद है। इस वजह से सैकड़ों मरीजों को रोज निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। यही हाल नर्सिंग होम का है। न तो मरीज देखे जा रहे हैं और न ही दवाएं मिल रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिन दस अस्पतालों को प्रशिक्षण के बाद इमरजेंसी की अनुमति मिली है, वहां सामान्य मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही सरकारी और निजी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद है।
बेहद गंभीर मरीजों को ही देखा जा रहा है। बुखार के मरीज को दवाएं अपने भरोसे लेनी पड़ रही हैं। निजी अस्पतालों को निर्देश हैं कि बुखार पीड़ितों की भर्ती नहीं की जाएगी। सोमवार को तेलियरगंज के रंजीत सिंह, दारागंज के सुरेश शर्मा को लोग कार से लेकर एक से दूसरे अस्पताल घूमते रहे, लेकिन भर्ती तो दूर किसी डॉक्टर से उनको देखा तक नहीं। एक अस्पताल में इस शर्त में सैनिटाटाइजेशन के बाद प्रवेश मिला कि पहले कोविड जांच कराएंगे फिर इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिन्हा के मुताबिक बिना कोविड जांच के बुखार के मरीजों को देखने की मनाही है। निर्देश हैं कि बिना कोविड जांच के बुखार पीड़ितों को भर्ती न किया जाए। ऐसे में मौसमी बुखार से पीड़ित मरीज भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed