फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dubey Pro.ampi impressive patriarchal honor

प्रो.एमपी दुबे को प्रभावशाली कुलपति का सम्मान

Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dubey Pro.ampi impressive patriarchal honor
प्रो. एमपी दूबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) के कुलपति प्रो.एमपी दुबे को 100 सबसे प्रभावशाली कुलपति का सम्मान प्रदान किया गया है। बृहस्पतिवार को मुम्बई में विश्व शिक्षा कांग्रेस की ओर से प्रो. दुबे को प्रभावशाली कुलपति पुरस्कार से विभूषित किया गया। यह ग्लोबल अवॉर्ड प्रो. दुबे को शिक्षा, नेतृत्व और शिक्षण की उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया। मुम्बई के होटल ताज लैंड्स में चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एकाउंट्स की ओर से आयोजित इस समारोह में देश-विदेश के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुलपति प्रो. दुबे को इससे पूर्व 28 नवंबर 2015 को चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एकाउंट्स की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए 23वां देवांग मेहता बिजनेस स्कूल अवॉर्ड प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


प्रो. दुबे को विश्व शिक्षा कांग्रेस के 100 सबसे प्रभावशाली कुलपति में शामिल होने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी तथा आशा व्यक्त की। कहा कि प्रो. दुबे के नेतृत्व में मुक्त विवि अग्रणी विवि के रूप में ख्याति अर्जित करेगा। प्रो. दुबे के नेतृत्व में मुक्त विवि ने बीते डेढ़ वर्ष में काफी ऊंचाई प्राप्त की है। प्रो. दुबे ने ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था से लेकर अभिलेखों का ऑनलाइन ट्रैक रिकार्ड तथा कर्मचारियों के अंदर ईमानदारी और नैतिकता की भावना विकसित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed