फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drones will keep an eye on the works of Magh Mela

प्रयागराज संगम : माघ मेला के कार्यों पर ड्रोन की रहेगी नजर, प्रमुख सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 07 Dec 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 10:21 PM IST
सार

आईसीसीसी में 24 नवंबर को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माघ मेला को महाकुंभ-2025 की तैयारियों के ट्रायल के रूप पर लेने का निर्देश दिया था। सरकार की इस गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त ने खुद कमान संभाली है।

विज्ञापन
Drones will keep an eye on the works of Magh Mela
Prayagraj News : जोरों पर चल रही माघ मेले की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला के कार्यों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कार्यों की रोजाना समीक्षा भी की जाएगी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिया कि हर दो-तीन में ड्रोन से सत्यापन कराके प्रगति की रिपोर्ट भेजी जाए।

विज्ञापन


आईसीसीसी में 24 नवंबर को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माघ मेला को महाकुंभ-2025 की तैयारियों के ट्रायल के रूप पर लेने का निर्देश दिया था। सरकार की इस गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त ने खुद कमान संभाली है। इसी क्रम में बुधवार को प्रमुख सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने इस बार भी माघ मेला को पॉलिथीन मुक्त करने का निर्देश दिया। इसे सुनिश्चित करने केलिए पत्तल को विकल्प के रूप में प्रमोट करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने मैप बनाकर भूमि आवंटन की बात कही। ताकि, संस्थाओं के बीच के विवाद को कम किया जा सके। उन्होंने 20 दिसंबर तक सभी काम पूरे किए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि 20 दिसंबर के बाद वह खुद कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इसी क्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि इस बार वेंडिंग जोन में एकरूपता रहेगी। इसके अलावा कुंभ-2019 की तरह 500 बेड की डॉरमेट्री भी बनाई जाएगी। मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने माघ मेला की अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

स्वच्छ भारत मिशन में शामिल होगा माघ मेला
माघ मेला क्षेत्र भी इस बार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए दावेदारी कराएगा। इसके लिए क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। प्रमुख सचिव ने इस बाबत जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed