फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   download educational institute arogya setu app

शिक्षण संस्थान डाउनलोड करें आरोग्य सेतु एप

Thu, 09 Apr 2020 09:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
download educational institute arogya setu app
प्रदेश सरकार ने प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा है। मुख्य सचिव की ओर से नोटिस भेजकर सभी से अपील की गई है कि इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी बीएसए, सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे करेगा आगाह
एप को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (ट्रिपलपी) के तहत तैयार किया गया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप बनाया गया है। सरकार का मानना है कि यह एप लोगों को यह बताने में मदद करेगा कि उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण का कितना खतरा है। संक्रमण का खतरा होने पर यह एप आगाह कर देगा। प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में प्रदेश के सभी बीएसए, सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश जारी किया गया है। प्रधानाध्यापकों को अलग से नोटिस भेजकर अपील की गई है कि वे अपने शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों तथा दूसरे स्टाफ को इस एप के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed