फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Domestic gas prices may increase in July, now one cylinder is available for Rs 862

जुलाई में बढ़ सकते हैं घरेलू गैस के दाम, अभी 862 रूपये में मिल रहा एक सिलिंडर

Mon, 28 Jun 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 10:22 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से जुलाई में घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की संभावना बढ़ गई है। ऑयल कंपनियों की ओर से इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Domestic gas prices may increase in July, now one cylinder is available for Rs 862
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : pixabay

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से जुलाई में घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की संभावना बढ़ गई है। ऑयल कंपनियों की ओर से इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तीन महीनों से घरेलू गैस के दामों में  कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए जुलाई में दाम बढ़ाए जाने चाहिए। हालांकि, इस पर सरकार अभी पसोपेश में है। एक तरफ डीजल और पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ घरेलू गैस के दाम बढ़ाने पर कहीं लोगों का गुस्सा सड़क पर न आ जाए। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल, मई और जून में तीन महीने तक घरेलू गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है। घरेलू गैस का एक सिलिंडर 862 रुपये में मिल रहा है। जबकि, सब्सिडी मात्र 48 रूपये ही दी जा रही है। केंद्र सरकार ने पिछले साल से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में हाल के तीन महीनों को छोड़कर लगातार बढ़ोत्तरी ही की है जबकि सब्सिडी जस की तस रखी है। 
विज्ञापन


हालांकि, कामर्शियल सिलिंडर के दाम इस महीने की शुरूआत में तकरीबन डेढ़ सौ रूपये बढ़ा दिए थे। उसी समय घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में भी बढ़ोत्तरी की बात सामने आई थी लेकिन कोरोना के चलते सरकार ने इसे टाल दिया था। अब इस बार कहा जा रहा है कि कोरोना के मामले कम हो गए हैं और मार्केट भी खुल गया है। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ गईं है। इस वजह से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की जाएगी। हालांकि, ऑयल कंपनी के अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। ऑयल कंपनियों को सरकार के निर्णय का इंतजार है। उधर, गैस एजेसियों के संचालकों की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी की बातें कहीं जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सरकार दो दिनों के अंदर ही गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर नया रेट लागू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed