{"_id":"5972d988dbe39d9ed0f7fe9538c7945d","slug":"dokbnsl-the-bullet-hit-the-car-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉ.बंसल की कार में बुलेट लगने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.बंसल की कार में बुलेट लगने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल पर पांच सितंबर की रात घर के बाहर हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हमलावरों ने उनकी इनोवा कार पर बम फेंककर और फायरिंग भी की थी। फोरेंसिक टीम ने डॉक्टर की कार में जिस जगह कार में गोली लगी थी, उसे काट कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
फोरेंसिक टीम ने बृहस्पतिवार को कार फिर उससे निकाले गए टुकड़े की बुलेट डिटेक्टशन किट से जांच की। टीम ने प्रारंभिक जांच में कार में गोली लगने की पुष्टि की है। इसकी वैधानिक जांच के लिए कार से निकाले गए लोहे के टुकड़े को सील कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। इसकी जांच रिपोर्ट लगभग एक महीने में आ जाएगी। जानकारों का मानना है कि पुलिस प्रशासन चाहे तो इसकी रिपोर्ट जल्द मंगवा सकता है। जार्जटाउन एसओ दीपक पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई चल रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जब पक्के सबूत हाथ नहीं लग जाते कि हमले में आरोपियों का हाथ है, गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।