फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dog trapped in a cage set up to catch a leopard

Prayagraj News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़े में फंसा कुत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dog trapped in a cage set up to catch a leopard
वन विभाग द्वारा सुदनीपुर कला गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़े में बृहस्पतिवार की देर रात एक कुत्ता फंस गया। शुक्रवार को सुबह कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पिंजड़े से बाहर निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों और वन विभाग के लिए तेंदुआ महीने भर से सिरदर्द बना हुआ है। बुधवार को सुबह तेंदुआ बच्चों से भरी एक विद्यालय की वैन के सामने आ गया था जिससे वैन चालक एवं बच्चे डर से सहम गए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा गांव में भीटे के पास झाड़ियों में दो पिंजड़े लगाए गए हैं। पिंजड़े में रखे मांस के टुकड़े की गंध पाकर एक कुत्ता पिंजड़े में घुस गया और उसमें बंद हो गया था। तेंदुए के अब तक नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में है। रेंजर लक्ष्मी कांत दुबे ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को रात में पिंजड़े में मांस का बड़ा टुकड़ा फिर डाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed