फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor girlfriend was renovating the house with lakhs of rupees, bricks found outside the house

डॉक्टर की खुदकुशी का मामला : लाखों रुपये से मकान को नया बनवा रही थी डॉक्टर की प्रेमिका, घर के बाहर मिले ईंट

Mon, 10 Jul 2023 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 04:25 PM IST
सार

पुलिस एक दिन पहले वीरपुर स्थित उसके पैतृक घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। लेकिन घर के बाहर 10 गाड़ी ईंट, बालू आदि पड़ा मिला। स्थानीय लोगों से बातचीत में यह बात सामने आई कि इन दिनों चंद्रप्रभा मकान को नया रूप दे रही थी।

विज्ञापन
Doctor girlfriend was renovating the house with lakhs of rupees, bricks found outside the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अल्लापुर में डॉ. सुभाष चंद्र यादव की खुदकुशी के मामले में ब्लैकमेलिंग की आरोपी प्रेमिका चंद्रप्रभा यादव तीसरे दिन भी नहीं पकड़ी जा सकी। न ही उसका भाई पुलिस के हाथ आया। जार्जटाउन पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उधर यह बात भी सामने आई है कि डॉक्टर की प्रेमिका इन दिनों करछना में पैतृक मकान को लाखों रुपये खर्च कर नया बनवा रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस एक दिन पहले वीरपुर स्थित उसके पैतृक घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। लेकिन घर के बाहर 10 गाड़ी ईंट, बालू आदि पड़ा मिला। स्थानीय लोगों से बातचीत में यह बात सामने आई कि इन दिनों चंद्रप्रभा मकान को नया रूप दे रही थी। इसी के लिए उसने ईंट व बालू का इ्ंतजाम किया था। यह बात भी सामने आई कि पिछले कुछ समय में परिवार के रहन सहन में काफी तेजी से बदलाव आया था।
विज्ञापन


उसने स्कूटी तो उसके भाई ने बुलेट खरीदी थी। उधर डॉक्टर सुभाष के पिता अभिमन्यू व भाई का आरोप है कि यह शानोशौकत डॉक्टर को ब्लैकमेल कर बनाई गई थी। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनके हरसंभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed