फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not Relieve TET Candidates Filling OMR

गलत ओएमआर भरने वाले टीईटी अभ्यर्थियों को राहत नहीं

Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Do not Relieve TET Candidates Filling OMR
इलाहाबाद हाईकोर्ट
टीईटी 2017 में गलत ओएमआर शीट भरने वाले 72876 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट की खंडपीठ से भी झटका लगा है। एकल न्यायपीठ के आदेश को सही मानते हुए खंडपीठ ने अभ्यर्थियों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने मामूली गलतियां करने के बाद उसे मानवीय त्रुटि के आधार पर सुधारने का मौका देने की दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत का मानना था कि भावी शिक्षकों से ऐसी गलतियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


जयकरन सिंह और 52 अन्य तथा दर्जनों अन्य विशेष अपीलों पर न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की पीठ ने सुनवाई की। अपील में एकल न्यायपीठ के 29 जनवरी 2018 के निर्णय को चुनौती दी गई थी। याचीगण का कहना था कि वे टीईटी 2017 में शामिल हुए थे। ओएमआर शीट में दिए गए निर्देशों के अनुसार पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक और भाषा चयन आदि में कुछ गलतियां हुईं, जिससे उनका परिणाम जारी नहीं किया गया। अधिवक्ता की दलील थी कि याचीगण द्वारा की गई गलतियां मानवीय त्रुटि हैं और उसे सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। मांग की गई कि कॉपियों का मूल्यांकन मैन्युअली किया जाए तथा उनका परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन


अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता बिपिन बिहारी पांडेय और स्थायी अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि विज्ञापन लेकर प्रवेशपत्र जारी करने और ओएमआर शीट पर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ओएमआर को किस प्रकार से भरना है। यह भी बताया गया था कि ओएमआर भरने में गलती होने पर कंप्यूटर द्वारा कॉपियां जांचना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने स्पष्ट निर्देशों और आसान तरीकों के बावजूद याचीगण जोकि भावी शिक्षक हैं और जिन पर अगली पीढ़ी को शिक्षित करने की जिम्मेदारी आने वाली है ओएमआर में भरने में गलतियां कर रहे हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि याचीगण द्वारा की गई गलतियां मामूली नहीं हैं। याचीगण परिपक्व छात्र हैं और शिक्षक बनने के लिए आए हैं और उनको ओएमआर शीट भरने के निर्देशों को सावधानी से पढ़ना चाहिए था। कोर्ट ने अपीलों खारिज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed