फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Court: Notice to SHO Tharwai for non-compliance with the orders of the court

जिला न्यायालय : न्यायालय के आदेशों का अनुपालन न करने पर थानाध्यक्ष थरवई को नोटिस

Tue, 22 Mar 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
District Court: Notice to SHO Tharwai for non-compliance with the orders of the court
अदालत के आदेश का पालन न करने पर थरवई थानाध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन

प्रयागराज। जिला न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद याची की भूमि पर जबरन मकान बनाने के मामले में थरवई थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह सहित दो अन्य विपक्षियाें को नोटिस जारी कर 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। यह आदेश सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी सात ने विनय कुमार की ओर से दाखिल अवमानना अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।

याची की ओर से आरोप लगाया गया है कि उसने भूमि खरीदकर उसके कुछ हिस्से में मकान बनाया है। जबकि, कुछ हिस्सा छोड़ दिया है। उसके पड़ोसी पूजा त्रिपाठी व अन्य मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कराने लगे। इस पर याची ने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय ने सुनवाई कर उस पर स्थगन आदेश पारित कर दिया है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष ने स्थानीय थाने से सांठगांठ करके निर्माण कर लिया। आरोप यह भी लगाया है कि निर्माण के दौरान वहां पुलिस मौके पर मौजूद थी। याची ने मामले में अवमानना याचिका दाखिल की है। सिविल न्यायालय ने मामले में सुनवाई कर अवमानना अर्जी को स्वीकार कर लिया और थरवई थानाध्यक्ष, विपक्षी पक्ष पूजा त्रिपाठी, थरवई थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह को 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed