{"_id":"b905a3a20ae8a95f392a9af5d1c093cc","slug":"disputes-between-the-university-students-union-voted-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के बीच विवि छात्रसंघ के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के बीच विवि छात्रसंघ के लिए मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और चार संघटक कालेजों में छात्र-छात्राओं की नई सरकार के लिए बुधवार को वोट पड़ेंगे। विश्वविद्यालय में विवादों और आशंकाओं के बीच वोट पडे़ंगे। काफी मंथन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मतदान का निर्णय लिया। कई प्रत्याशियों के वैधता को लेकर भी विवाद बना हुआ है। हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हो रही है। विश्वविद्यालय और तीन संघटक कालेजों में तकरीबन 40 हजार विद्यार्थी 142 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रात नौ बजे तक सभी जगहों के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
प्रत्याशियों की वैधता के विवाद के कारण दिन भर आशंका बनी रही कि चुनाव नहीं हो पाएगा। हालांकि मंगलवार देर शाम शिक्षकों की हुई बैठक में निर्धारित समय पर ही मतदान का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ही होंगे। उनके तथा एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ।
विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे मतदान शुरू होकर दिन में दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। कुल 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार कुल 20555 मतदाता हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 6509 है। छात्रों का मतदान सीनेट परिसर तथा छात्राओं का महिला छात्रावास में होगा। इस बार भी मतदान के लिए ओएमआर शीट का उपयोग किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को संबंधित प्रत्याशी के नाम के आगे के गोले को ब्लैक बाल पेन से रंगना होगा। मतदान तथा मतगणना के लिए शिक्षकों, अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई। शिक्षकों और अफसरों के साथ बैठक करके कुलपति प्रोफेसर ए.सत्यनारायण ने चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
ईश्वर शरण, सीएमपी तथा इलाहाबाद डिग्री कालेज में भी बुधवार को मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। शाम तक तीनों कालेजों के रिजल्ट घोषित हो जाने की उम्मीद है।