फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion of Ujjwal Raman being in touch with BJP

up assembly election 2022 : साइकिल की सवारी छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं प्रयागराज के यह सपा विधायक

Sun, 30 Jan 2022 04:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 04:14 AM IST
सार

भाजपा ने प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद दक्षिण, कोरांव, मेजा, फूलपुर और फाफामऊ विधानसभा सीट से ही अपने प्रत्याशी शुक्रवार को घोषित किए हैं। पार्टी द्वारा इलाहाबाद उत्तरी और करछना सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Discussion of Ujjwal Raman being in touch with BJP
भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों पर दर्ज हुए मुकदमे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की 12 में से 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद सभी की निगाहें शहर उत्तरी और करछना सीट पर टिकी हुई हैं। इस बीच बीते दो-तीन दिन से सोशल मीडिया में सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण के भाजपा के संपर्क में होने की बात ने भी खासी सुर्खियां बटोर लीं हैं। कहा यह भी जा रहा है कि वर्तमान विधायक उज्ज्वल रमण सिंह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे भाजपा के दावेदारों की नींद उड़ गई है। हालांकि उज्ज्वल ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है।

विज्ञापन



भाजपा ने प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद दक्षिण, कोरांव, मेजा, फूलपुर और फाफामऊ विधानसभा सीट से ही अपने प्रत्याशी शुक्रवार को घोषित किए हैं। पार्टी द्वारा इलाहाबाद उत्तरी और करछना सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस दौरान सपा द्वारा करछना विधानसभा सीट से घोषित किए जा चुके प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वह और उनके पिता सांसद रेवती रमण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

उज्ज्वल ने खबरों को बताया अफवाह

चर्चा यह भी है कि भाजपा उज्ज्वल रमण को करछना से चुनाव लड़ा सकती है। इसे लेकर उज्ज्वल और भाजपा नेताओं में बातचीत चल रही है। हालांकि उज्ज्वल रमण ने इन सारी बातों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं।


कहा कि वह क्षेत्र में सपा के प्रचार प्रचार के लिए लगे हुए हैं। उधर उज्ज्वल के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की खबर सामने आने के बाद भाजपा में भी खलबली मची हुई है। यमुनापार की इस सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशी भी लगातार पार्टी नेतृत्व से संपर्क कर जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस सीट से प्रत्याशी किसे बनाया जा रहा है।

उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार
इलाहाबाद पश्चिम और इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार है। इस सीट से बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं।


हालांकि छंटनी के बाद भाजपा काशी प्रांत की ओर से कुल तीन नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए। पश्चिम से कायस्थ और दक्षिण से वैश्य बिरादरी के उम्मीदवार के नाम जारी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीट से ब्राहमण या ठाकुर बिरादरी के नेताओं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed