फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Director sought details of vacant posts for teacher recruitment, wrote a letter to all DIOS

UP : शिक्षक भर्ती के लिए निदेशक ने मांगा रिक्त पदों का विवरण, सभी डीआईओएस को लिखा पत्र

Wed, 30 Jul 2025 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 06:59 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता (टीजीटी), प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर रिक्त पदों का विवरण मांगा है।

विज्ञापन
Director sought details of vacant posts for teacher recruitment, wrote a letter to all DIOS
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता (टीजीटी), प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर रिक्त पदों का विवरण मांगा है।

विज्ञापन


निदेशक ने इस विवरण में 31 मार्च 2026 तक की संभावित रिक्तियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों को पांच अगस्त शाम छह बजे तक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज को हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में ई-मेल admadhyamik@gmail.com पर विवरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


पदों का विवरण मिलते ही निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नई भर्ती शुरू करने के लिए ई-अधियाचन भेज दिया जाएगा। निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी पद को लेकर कोई विवाद है या उससे संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है तो ऐसे पद को रिक्त पदों के विवरण में शामिल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने यह भी कहा है कि वर्ष 2022 में टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पदों का विज्ञापन किया गया था। उस विज्ञापन में शामिल पदों को छोड़कर बाकी पदों का विवरण भेजा आए और यह ध्यान रखा जाए कि पदों का विवरण संस्थावार, विषयवार एवं आरक्षणवार हो। साथ ही विवरण निर्धारित प्रारूप में त्रुटिरहित एवं पठनीय होना चाहिए ताकि बाद में कोई विवाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed