फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Director General said the exhibition of Ministry of Information and Broadcasting is of public utility

Mahakumbh: महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी को बताया जनपयोगी, अधिकारियों के साथ की बैठक

Sun, 02 Feb 2025 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Feb 2025 04:21 PM IST
सार

आकर्षक एवं सूचनाप्रद डिजिटल प्रदर्शनी को देखकर महानिदेशक बावेजा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Director General said the exhibition of Ministry of Information and Broadcasting is of public utility
डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज  महाकुंभ मेले में 'जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगाई गयी डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ सीबीसी के अपर महानिदेशक अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


आकर्षक एवं सूचनाप्रद डिजिटल प्रदर्शनी को देखकर महानिदेशक बावेजा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीक से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है। महानिदेशक ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पहलो से अवगत कराना है। जिससे वह इन नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ ले सके। भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से महाकुंभ में किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया तथा  सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'एकता ही समाज का बल है'
महाकुंभ प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी जो 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। यह प्रदर्शनी 'एकता ही समाज का बल है' की थीम पर आधारित है, जिसमें 'एक राष्ट्र, एक कर', 'एक देश, एक पावर ग्रिड', 'एक देश, एक राशन कार्ड' जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है।


आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही
इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। सीबीसी प्रयागराज द्वारा डी.जी. एवं ए.डी.जी. का प्रदर्शनी परिसर में स्वागत किया गया एवं प्रदर्शनी की अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed