{"_id":"6afdbb11ed84361d210a5f6a","slug":"directive-to-reach-a-decision-within-24-hours-regarding-security-for-the-mansa-devi-temple-foundation-day-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : मनसा देवी मंदिर स्थापना दिवस पर सुरक्षा के लिए 24 घंटे में निर्णय का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : मनसा देवी मंदिर स्थापना दिवस पर सुरक्षा के लिए 24 घंटे में निर्णय का निर्देश
Wed, 18 Nov 2026 08:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:19 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर नगर स्थित श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ के 88वें स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी याचिका का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर नगर स्थित श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ के 88वें स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी याचिका का निस्तारण कर दिया है। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने याची विष्णु शंकर त्रिपाठी को नगर आयुक्त के समक्ष नया प्रत्यावेदन देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
याचिका में 21 सितंबर 2026 को दिए गए प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने और गंगेश्वर महादेव मठ मंदिर परिसर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के लिए पूर्व की भांति आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि नगर आयुक्त शिकायत पर स्वयं विचार कर कानून के अनुसार उचित आदेश पारित करेंगे। इस पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि नया प्रत्यावेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर नगर आयुक्त उस पर स्पष्ट और तर्कसंगत आदेश पारित करें।
विज्ञापन
