{"_id":"5eb9a3c48ebc3e90470cf59b","slug":"direct-trains-to-some-cities-will-run-from-prayagraj-in-the-second-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में प्रयागराज से चलेंगी कुछ शहरों के लिए सीधी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में प्रयागराज से चलेंगी कुछ शहरों के लिए सीधी ट्रेनें
Tue, 12 May 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से 15 जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत होने के बाद दूसरे चरण में प्रयागराज जंक्शन के लिए भी रेलवे द्वारा कुछ स्थानों के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जा सकती है। हालांकि, रेलवे द्वारा प्रयागराज से दूसरे चरण में जिन ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी, उनका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा। इसमें दिल्ली हमसफर, मुंबई दुरंतो, प्रयागराज एक्सप्रेस के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
पहले चरण में रेलवे द्वारा राजधानी श्रेणी की 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली से किया जा रहा है। इसमें तीन जोड़ी ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन में ठहराव रहेगा। इसमें नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एवं नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल शामिल है। इन तीनों ही ट्रेनों के नंबर राजधानी एक्सप्रेस वाले ही हैं। सिर्फ स्पेशल ट्रेन बनाने के लिए इनके नंबर के आगे जीरो लगा दिया गया है। उदाहरण के दिल्ली-हावड़ा राजधानी का नाम नंबर 12302 है तो स्पेशल ट्रेन का नंबर 02302 रहेगा।
राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर ही इसमें एसी फर्स्ट, एसी टू एवं एसी थर्ड श्रेणी के कोच रहेंगे। वहीं रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के संचालन के बाद अगले चरण में प्रयागराज से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। दरअसल, रेलवे द्वारा पूर्व में कहा जा चुका है कि सभी यात्री ट्रेनों का संचालन एक साथ नहीं होगा। इसी वजह से रेलवे द्वारा कई चरणों में ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में रेलवे राजधानी श्रेणी की कुल 15 ट्रेनें दिल्ली से चलाने जा रहा है। इसमें हावड़ा-नई दिल्ली, राजेंद्र नगर-दिल्ली एवं नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ का दोनों ओर से प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रहेगा। जबकि रांची स्पेशल यहां से गुजरेगी तो जरूर, लेकिन रेलवे ने उसका ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर नहीं किया है।
प्रयागराज जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी
02310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना) रात 12.05-12.07 बजे
02309 राजेंद्र नगर (पटना)-नई दिल्ली रात 12.11-12.13 बजे
02301 हावड़ा- नई दिल्ली रात 02.40-02.42 बजे
02302 नई दिल्ली-हावड़ा रात 11.37-11.39 बजे
02424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ रात 11.35-11.37 बजे
02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली रात 03.30-03.32 बजे