फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dilip brand vermicelli, named after the tragedy king, rules the hearts of the world

ट्रेजडी किंग के नाम पर प्रयागराज में बनी दिलीप ब्रांड सेवईं का दुनियावालों के दिल पर राज 

Thu, 08 Jul 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jul 2021 12:43 AM IST
सार

  • अटाला में अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर है सेंवई का मशहूर कारखाना
  • सेंवई की मिठास को लेकर था प्रयागराज से दिलीप कुमार का गहरा नाता

विज्ञापन
Dilip brand vermicelli, named after the tragedy king, rules the hearts of the world
दिलीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार संगमनगरी की सेवईं के मुरीद रहे हैं। सेवईं के लजीज स्वाद की वजह से उनका इस शहर से गहरा नाता रहा है। इतना ही नहीं अटाला में दिलीप कुमार के नाम पर सेवई का कारखाना भी है। उनके निधन की खबर के बाद शोक में सेवईं कारखाने को बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


सिने स्टार दिलीप कुमार इलाहाबादी सेवईं के दीवाने रहे हैं। वह अटाले की सेवईं प्रयागराज से मुंबई मंगवाया करते थे। वह यहां की सेवईं के इस कदर दीवाने थे कि करीब 45 साल पहले उन्होंने यहां के कारोबारी को अपने नाम पर कारखाना खोलने और तस्वीर का इस्तेमाल करने की लिखित इजाजत दे दी थी। तभी से दिलीप कुमार ब्रांड सेवईं लोगों के दिलों पर राज करने लगी। अब प्रयागराज की दिलीप सेवईं देश के साथ ही कई दूसरे मुल्कों में भी पसंद की जाती है।

विज्ञापन

Dilip brand vermicelli, named after the tragedy king, rules the hearts of the world
prayagraj news : दिलीप कुमार के नाम से प्रयागराज में है दिलीप सेवईं। - फोटो : prayagraj

इस तरह मुंबई पहुंची इलाहाबाद की सेवईं

60 के दशक में फिल्म मुगल-ए-आजम की जबरदस्त कामयाबी के बाद दिलीप कुमार को कहीं सेंवई खाने का मौका मिला। वह सेंवई उन्हें खूब पसंद आई। उन्हें पता चला कि, वो सेंवई इलाहाबाद शहर से आई है। सेंवई जिस फैक्ट्री की बनी थी, उसके मालिक मोहम्मद हनीफ और उनका पूरे परिवार के लोग दिलीप कुमार के प्रशंसक थे। हनीफ को करीब 45 साल पहले जब दिलीप कुमार के सेंवई प्रेम के बारे में पता चला तो वह यहां से ढेर सारी सेंवई लेकर वह मुंबई चले गए। कई दिन मुंबई की सडक़ों पर भटकने के बाद अंतत: हनीफ दिलीप कुमार तक पहुंचने में कामयाब हुए और उन्हें सेंवई भेंट की। 

Dilip brand vermicelli, named after the tragedy king, rules the hearts of the world
दिलीप कुमार

और फिर देश-दुनिया में छा गई दिलीप ब्रांड सेवईं

दिलीप कुमार के सेवईं प्रेम को देखकर अटाला के कारोबारी हनीफ ने अपनी सेवईं का ब्रांड उनके नाम पर ही रखने की इजाजत मांगी। तब सुपर स्टार रहे दिलीप कुमार ने हनीफ को अपना नाम और तस्वीर इस्तेमाल करने की लिखित इजाजत दी थी। शर्त सिर्फ इतनी थी कि हनीफ हर थोड़े दिनों में उन्हें अपने यहां बनी सेवईं भेजते रहेंगे। मुंबई से लौटकर हनीफ ने अपनी सेवईं दिलीप कुमार के नाम पर कर दी।

 

हनीफ के इस कारोबार को अब तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। कारोबार संभालने वाले शहनवाज का कहना है कि दिलीप कुमार का उनके परिवार से जो रिश्ता चार दशक पहले जुड़ा था, वह आगे भी बरकरार रहेगा। शहनवाज बताते हैं कि 40 साल पहले एक मुशायरे में दिलीप कुमार जब इलाहाबाद आए थे तो उन्होंने मंच से यहां के अमरूद और सेवईं की जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed